सीबीआई दाखिल नहीं कर सकी चार्जशीट,संजीव मुखिया को मिल गई बेल,नीट पेपर लीक मामला..

पटना।पिछले तीन माह से जेल में बंद नीट पेपर लीक कांड का मुख्य सरगना संजीव मुखिया के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल नहीं किया।इस कारण से आज सीबीआई कोर्ट ने संजीव मुखिया को जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी कर दिया।नीट पेपर लीक कांड की जात सीबीआई के द्वारा की जा रही है।संजीव मुखिया को बिहार पुलिस के आर्थिक अपराध इकाई ने गिरफ्तार किया था। आज संजीव मुखिया के जमानत अपील पर सुनवाई होनी थी। जिसके बाद इस मामले में शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने संजीव मुखिया को जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया। दरअसल, सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह की अदालत में संजीव मुखिया की ओर से एक आवेदन दाखिल कर कहा गया, अभियुक्त 90 दिनों से न्यायिक हिरासत में है, लेकिन सीबीआई ने अभी तक उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल नहीं की है।दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने संजीव मुखिया को जमानत पर छोड़ देने का आदेश दे दिया।संजीव मुखिया 1 मई 2025 से जेल में बंद था।5 मई 2024 को नीट यूजी 2024 की परीक्षा हुई थी।इस दौरान गड़बड़ी के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था और प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में मामला आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को सौंप दिया गया। इसके बाद क्वेश्चन पेपर लीक होने का मामला उजागर हुआ और केंद्र सरकार ने इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी। 23 जून 2024 को सीबीआई अपनी प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच कर रही है।मामले में अब तक 49 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।सीबीआई ने एक जुलाई 2024 को 13 अभियुक्तों के खिलाफ ऑरिजिनल चार्जशीट दाखिल किया था। अब तक 45 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया जा चुका है। जांच के दौरान सीबीआई ने संजीव मुखिया को पेपर लीक कांड में शामिल पाया था। मगर 90 दिनों तक गिरफ्तारी की अवधि के बावजूद सीबीआई के द्वारा इस मामले में मास्टरमाइंड सरगना संजीव मुखिया के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल नहीं किया जाना कहीं ना कहीं सीबीआई के कार्यशाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है।
