पांडव गिरोह के सरगना संजय सिंह को अपराधियों ने मारी गोली,अस्पताल में भर्ती,गैंगवार की आशंका

पटना।कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लागू राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच पटना में अपराधियों ने लंबे समय तक आतंक का पर्याय रहे पांडव गिरोह के सरगना संजय सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया।संजय सिंह राजधानी के मसौढ़ी का नीमा का निवासी है।लंबे समय तक पांडव गिरोह बनाकर संजय सिंह तथा उसके साथियों ने राजधानी समेत मध्य बिहार में अपना अपराधिक वर्चस्व कायम रखा था।पांडव गिरोह के अन्य सदस्य मारे जा चुके हैं,वही पांडव की दो से तालुकात रखने वाले एक सदस्य भाजपा से विधायक भी रह चुके हैं।संजय सिंह लंबी अवधि तक जेल में था। हालांकि जेल से निकलने के बाद संजय सिंह की गतिविधियां लगभग शिथिल हो चुकी थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार के शाम नीमा निवासी ,पांडव गिरोह के सरगना रहे संजय सिंह नदवा स्टेशन स्थित सब्जी खरीदने गये हुये थे।पूर्व से घात लगाएं अपराधियों ने संजय सिंह को जान मारने के नियत से गोलीबारी किया।इसमें संजय सिंह को गोली लगने की खबर है। घायल अवस्था में संजय सिंह को इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं ।बताया जाता है कि जेल से निकलने के बाद संजय सिंह ,अंडरवर्ल्ड मैं सक्रियता छोड़कर ठेकेदारी और अन्य कारोबार में जुटा था। कभी कुख्यात रह चुके संजय सिंह की पटना के कुख्यात मनोज सिंह से भी दुश्मनी था।संजय सिंह की पत्नी पूर्व में पालीगंज विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं । संजय सिंह पर गोलीबारी की घटना के बाद हडकंप मच गया है। वही पुनः गैंगवार की आशंका से लोग दहशत में हैं ।
