PATNA : विजय सिंह बने पालीगंज तो शंभु शरण सिंह बने दुल्हिन बाजार व्यपार मंडल के अध्यक्ष

पालीगंज,दुल्हिन बाजार। शनिवार को स्थानीय व्यपार मंडल का अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रखण्ड कार्यालय परिसर में कराई गई। मतदान के माध्यम से मात्र 1 मतों से चुनाव जीतकर शंभु शरण सिंह ने दुल्हीन बाजार व्यपार मंडल के अध्यक्ष बना। वही मतों से जीत हाशिल कर विजय सिंह ने पालीगंज व्यपार मंडल का अध्यक्ष बना। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पालीगंज व दुल्हिन बाजार व्यपार मंडल के अध्यक्ष का चुनाव को लेकर पालीगंज व दुल्हिन बाजार प्रखण्ड कार्यालय में मतदान कराई गई। जिसमे 25 पंचायतोवाली पालीगंज प्रखण्ड के कुल 1421 मतदाताओं को मतदान करनी थी। जिसमे कुल 767 मतदाताओं ने कुल 2 नामांकित प्रत्याशियों विजय सिंह व उपेंद्र सिंह के पक्ष में मतदान किया। जिसमें विजय सिंह को 561 मत व उपेंद्र सिंह को 185 मत प्राप्त हुआ। वही इस प्रकार 376 मतों से विजय सिंह ने जीत हाशिल कर पालीगंज व्यपार मंडल के अध्यक्ष बना। जिसकी पुष्टि करते हुए पालीगंज प्रखण्डकर्मी ने बताया कि कुल 21 मत रद्द हुई है। वही 14 पंचायतोवाली दुल्हिन बाजार प्रखण्ड के कुल 13 पैक्स अध्यक्षों ने मतदान किया।

चुनाव के लिए कुल 2 नामांकित प्रत्याशियों में काब पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रितेश राज व ऐनखां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष शंभु शरण सिंह शामिल रहे। जिनके पक्ष में 13 पैक्स अध्यक्षों ने मतदान किया। जिसकी मतगणना भी शनिवार की देर शाम कराई गई। जिसमे रितेश राज को 6 मत व शंभु शरण सिंह को 7 मत प्राप्त हुआ। वही इस प्रकार शंभु शरण सिंह ने मात्र 1 मत से जीत हाशिल कर दुल्हिन बाजार व्यपार मंडल के अध्यक्ष बने। जिसकी पुष्टि करते हुए दुल्हिन बाजार BDO पंकज कुमार दीक्षित ने बताया कि मतदान के दौरान प्रखण्ड क्षेत्र के कुल 14 पैक्स अध्यक्षों में 1 पैक्स अध्यक्ष अनुपस्थित रहे है।

About Post Author

You may have missed