पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ अब्दुल क़दीर ख़ान का 85 वर्ष की आयु में हुआ निधन

विदेश, पाकिस्तान। पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक माने जाने वाले एक्यू खान का रविवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। खान ने इस्लामाबाद में खान रिसर्च लैबोरेटरीज (केआरएल) अस्पताल में सुबह सात बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। बताया जा रहा हैं की उनको सांस लेने में दिक्कत के बाद उनको सुबह अस्पताल ले जाया गया था।

उनके निधन पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री परवेज खटक ने उनको निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा, कि पाकिस्तान के लिए उनकी सेवाओं का हम हमेशा सम्मान करेंगे। पाकिस्तान की रक्षा क्षमताओं को समृद्ध करने में उनके योगदान के लिए पाकिस्तान राष्ट्र सदा उनका ऋणी रहेगा। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर खान का जन्म भारत के भोपाल में हुआ था। बंटवारे के समय वह पाकिस्तान चले गए थे।

कुछ सप्ताह पहले उनकी हालत बिगड़ने लगी और फिर से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पाकिस्तान में खान को परमाणु हथियारों के जनक के रूप में जाना जाता था। लेकिन उनपर कुछ आरोप भी लगे थे। डॉ. खान पर आरोप था कि उन्होंने गैरकानूनी तरीके से न्यूक्लियर तकनीक को ईरान, लीबिया और नॉर्थ कोरिया को बताई थी जिसके बाद पाकिस्तान ने  खान को साल 2004 में उनके घर में ही नजरबंद करके रखा गया था।

About Post Author

You may have missed