December 9, 2025

पद्मश्री डॉ. रविन्द्र राजहंस के नाम पर पथ का नामकरण गौरव की बात : उपमुख्यमंत्री

पटना। स्थानीय पटना के हनुमाननगर में पानी टंकी के पीछे एमआईजी कॉलोनी स्थित पथ का नामकरण प्रख्यात साहित्यकार और कवि पद्मश्री डॉ. रविन्द्र राजहंस के नाम पर किया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि डॉ. रविन्द्र के नाम पर पथ का नामकरण करने से हम सभी सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि डॉ. रविन्द्र राजहंस बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे। कई सालों तक पटना के कई अखबारों में अपना व्यंग्य कॉलम लिखते रहे। उन्होंने कहा कि साहित्य में उनके योगदान के लिए 2009 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया। अंग्रेजी के प्राध्यापक और हिन्दी के कवि पद्मश्री डॉ. रविन्द्र हास्य और व्यंग्य के अत्यंत समर्थ और संवेदनशील कवि थे। उनकी कविताओं ने समाज के हर पक्ष को छुआ है। वे एक समर्थ कहानीकार भी थे।
उक्त कार्यक्रम के मौके पर विधायक अरुण कुमार सिन्हा, मेयर सीता साहू, बिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण जी, वार्ड पार्षद माला सिन्हा, ज्योति कलश, अमृत कलश, प्रो. आरती राजहंस, भाजपा नेता मधु वर्मा, मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर रजक, रंजन वर्मा सहित अन्य स्थानीय नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

You may have missed