September 18, 2025

बिहार में अपराधियों का बढ़ा आतंक, समस्तीपुर में पैक्स अध्यक्ष की हुई हत्या

समस्तीपुर। बिहार में अपराधियों का तांडव बढ़ते ही जा रहा है। अपराधियों का तांडव सिर चढ़कर बोल रहा है। आए दिन अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। पुलिस के नाक के नीचे अपराधी खुलेआम सड़क पर घुम रहे हैं। ताज़ा मामला बिहार के समस्तीपुर का है। जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के चकथात पूरब पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विजय महतो की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोष्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आस-पास के लोगों और परिजनों से फिलहाल पुछताछ कर रही है। बता दें की मृतक विजय महतो खैरा गांव निवासी फूलो महतो के पुत्र थे।

हत्या की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पहुंची रोसड़ा पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि अहले सुबह ही पैक्स अध्यक्ष की हत्या की गई है। हत्या किसके द्वारा और क्यों की गई है, यह साफ नहीं हो पाया है। वही विजय की हत्या की जानकारी ग्रामीणों को तब हुई, जब उनके ही सीएसपी के पास ग्रामीणों ने गुरुवार की अहले सुबह शव देखा। घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

You may have missed