December 8, 2025

PMC के पास जल्द होगा अपना पेट्रोल पंप : मेयर-डिप्टी मेयर ने की भूमि पूजन, यहां होगा निर्माण

पटना। पटना नगर निगम के वाहनों को ईंधन आपूर्ति के लिए अब कोई समस्या नहीं होगी। इसके लिए नगर निगम का पेट्रोल पंप तैयार किया जा रहा है। बता दे की आज मेयर, डिप्टी मेयर व नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से निर्माण काम शुरू करने के लिए भूमि पूजन किया गया। वही इस दौरान नारियल फोड़कर इसकी विधिवत शुरुआत की गई। ज्ञात हो कि निगम के वाहनों व उपकरणों में ईंधन की सुचारू आपूर्ति के लिए पेट्रोल पंप खोला जा रहा है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड व पटना नगर निगम द्वारा इसे संचालित किया जाएगा। वही नगर निगम के सभी 2 अंचलों पाटलिपुत्र-कंकड़बाग में वाहनों व उपकरणों में ईंधन आपूर्ति के लिए स्थान का चयन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पाटलिपुत्र अंचल में पानी टंकी के पास व कंकड़बाग अंचल में ट्रांसपोर्ट नगर में इसके लिए जगह चिन्हित किया गया है। वही नए साल तक इसके निर्माण के लिए लक्ष्य रखा गया है। जिसके बाद नगर निगम की गाड़ियों को ईंधन की आपूर्ति संबंधित कोई परेशानी नहीं होगी। वही यहां पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग फैसिलिटी भी लागू होगी। वही पेट्रोल पंप के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग के लिए स्टेशन का निर्माण भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

You may have missed