प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रक्रोप जारी : 5 जिलों में हीट स्ट्रोक का अलर्ट जारी; कई जगहों पर भारी वर्षा

पटना। प्रदेश में पछुआ के प्रवाह और प्रचंड ताप से बिहार में लगातार दूसरे दिन भी भारी गर्मी रही। दक्षिण-मध्य बिहार और दक्षिण-पश्चिमी बिहार के आठ जिले ज्यादा प्रभावित रहे। बक्सर और औरंगाबाद में सोमवार को हीट वेव की स्थिति रही, जबकि गया, रोहतास, नवादा, नालंदा और जमुई में लगभग लू जैसे ही हालात रहे। वही मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा और गया में मंगलवार को हीट वेव की चेतावनी जारी की है। येलो अलर्ट जारी कर लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।
सबसे गर्म रहा बक्सर, कुछ जगहों पर हुई भारी वर्षा
राज्य में सबसे अधिक गर्म बक्सर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। यहां तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी रही। औरंगाबाद का तापमान 1.6 डिग्री घटकर 45.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रोहतास में 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वही इसके साथ-साथ अगले 24 घंटों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक आंधी-पानी की स्थिति रहेगी।
प्रदेश में भीषण गर्मी से बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा
भीषण गर्मी से लू लगने का खतरा फिर बढ़ गया है। गर्मी व लू से पीड़ित मरीज लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। आईजीआईएएमस इमरजेंसी में गर्मी से पीड़ित औसतन तीन मरीज भर्ती हो रहे हैं। वहीं पीएमसीएच, एनएमसीएच की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। वही इस मौसम में डॉक्टर बता रहें हैं की एसी, घर अथवा वाहन से निकलने के तुरंत बाद भीषण गर्मी बीपी पीड़ितों पर भारी पड़ रहा है। ऐसे मरीजों में ब्रेन हैमरेज की शिकायत बढ़ रही है। अगर गर्मी और बढ़ी तो हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

You may have missed