February 19, 2026

पटना पुलिस का ऑपरेशन खनन जारी, दस हिरासत में

बाढ़। पटना पुलिस की तेजतर्रार एएसपी लिपि सिंह का ऑपरेशन खनन जारी है। शनिवार को फिर खनन माफियाओं के खिलाफ चाबुक चला है। गंगा नदी में अवैध बालू खनन की शिकायत मिलने के बाद हाथीदह थाना क्षेत्र के गंगा घाटों पर छापामारी की गई। हाथीदह थाना के दरियापुर और बाटा मोड़ गंगा घाट पर की गई छापामारी के दौरान तीन पोकलेन, सात हाइवा गाड़ी और चार टिपर जब्त किया गया है। वहीं खनन कार्य में लिप्त दस लोगों को हिरासत में लिया गया।हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ चल रही है। खनन और पर्यावरण नियमों का पूर्ण उल्लंघन पाया गया है।

You may have missed