November 18, 2025

PATNA : हनुमान नगर में ऑनलाइन देह व्यापार धंधा का पर्दाफाश, वेबसाइट के जरिये होती थी बुकिंग, 2 युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना में नौकरी की तलाश कर रहे जरुरतमंद लड़कियों और महिलाओं को पैसे के नाम पर ऑनलाइन देह व्यापार में शामिल करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा हैं कि नवादा के रहने वाले 2 युवक पटना के हनुमान नगर में रहकर ये धंधा चला रहे थे। वही इसके लिए उन्होंने एक वेबसाइट भी बनायी थी। बता दे की वेबसाइट पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं या ऑनलाइन काम के नाम पर रजिस्ट्रेशन कराया जाता था। साथ ही लोगों से बहुत सारा पैसा कमाने की बात की जाती थी। वही वेबसाइट पर कुछ ऐसे लोग भी रजिस्ट्रेशन करते थे। जो शौक के लिए लड़कियों से बात करना चाहते थे। वही इसके साथ ही अगर बाती बढ़ती थी तो साइट के जरिए रात गुजारने तक की व्यवस्था होती थी। वही रात गुजारने पर महिलाओं को ज्यादा पैसे मिलते थे। वही इसके बीच में दोनों शातिर कमीशन के रुप में अपना पैसा रखते थे। बता दे की साइट के जरिए दोनों को कई युवकों को ठगा भी था। वो उनसे ऑनलाइन पैसे लेते थे। वही दोनों आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल नंबर बरामद हुआ है।

वही मिली जानकारी के अनुसार दोनों गिरफ्तार आरोपियों का नाम निशांत और अविनाश है। वही दोनों को हनुमान नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कई लोगों को चूना लगाया है। वही पुलिस ने उस बैंक अकाउंट की भी जानकारी हासिल कर ली है जिसमें ठगी की रकम भेजी जाती थी। वही बता दे की इस मामले में अन्य कई लोगों की गिरफ्तारी होने की संभावना है। वही इसके बाद पुलिस मामले की पूरी जानकारी देगी। फिलहाल दोनों के पास से ATM और कई मोबाइल मिलने की बात सामने आ रही है।

You may have missed