ONLINE खरीदारी करने वाले हो जायें सावधान, वर्ना हो जाएंगे कंगाल

फुलवारी शरीफ। आनलाइन खरीदारी का शौक रखने वाले लोग सावधान हो जाएं। आपको आॅनलाइन खरीदारी के दौरान महंगे समान का लक्की ड्रा विजेता बताकर हजारों की ठगी का शिकार बनाया जा सकता है। ऐसा ही ठगी का एक मामला फुलवारी शरीफ थाना में आया है। जिसमें एक स्टूडेंट ने जब महज नौ सौ का हेडफोन खरीदने के लिए आनलाइन कॉन्टेक्ट किया तो उसे फर्जी वेबसाइट ने लक्की ड्रा के विजेता बताकर बीस हजार की ठगी कर ली गयी। जानकारी के मुताबिक फर्जी वेबसाइट बनाकर की ठगी नीरज कुमार जो कि राजस्थान का रहने वाला है और फुलवारी शरीफ के बाल्मी में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा है। 27 जनवरी को उसने आनलाइन हेडफोन के लिए पेमेंट किया उसके बाद उसके नंबर पर कॉल आया कि आपको लक्की कूपन निकला है। कहा गया कि आप 20000 रुपया लगाइए आपको महंगा आईफोन मिलेगा। इसके बाद कहा गया कि बीस हजार अकाउंट में जमा करा दें, आपका प्रोड्क्ट आपके पते पर पहुंच जाएगा। इसके बाद उसने एयरटेल पेमेंट बैंक के माध्यम से 20000 रुपया ट्रांसफर कर दिया। जब बाद में उसे पता चला कि यह फर्जी वेबसाइट है तो उसने अपना माथा पीट लिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

You may have missed