बिहार में कभी बीजेपी जदयू के साथ गठबंधन नहीं करेगी, हम यहां अकेले सरकार बनाएंगे : सम्राट चौधरी

पटना। दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है। इस बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफा की चर्चा है। इसी बीच बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड का कोई भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, इससे बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। इससे भाजपा का कोई फायदा नहीं। नीतीश कुमार स्वयं भाजपा छोड़ कर गए थे। राष्ट्रीय नेतृत्व ने हमें साफ तौर पर कहा है कि हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा। हम सिर्फ 2024 और 2025 में भाजपा की सरकार बनना चाहते हैं। 2024 में भाजपा की सरकार देश में बनाना चाहते हैं और 2025 में बिहार में भी बीजेपी की सरकार। अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा भंग करते हैं तो हमारी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। आज सीएम इस्तीफा दें हम कल से चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। लालू यादव पर सम्राट चौधरी ने कहा कि वह क्या-क्या कर सकते हैं वह पूरा देश जानता है। उनका पूरा घोटाले का इतिहास, भ्रष्टाचार का इतिहास। जदयू की तरफ से ये सब कहा जाता है। लालू आदतन अपराधी हैं। बिहार की राजनीति में लोकसभा का चुनाव दो महीने में होने वाला है। चुनाव की ओर चलिए चुनाव में लड़ाई लड़े और जीतकर देश में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाएं।

You may have missed