बिहार में दो दिन नहीं मिलेगा नॉन वेज, जानिए वजह

पटना। बिहार में अक्टूबर महीने में दो दिन मांस-मछली की बिक्री के साथ ही होटल और रेस्टोरेंट में भी मांस-मछली परोसने पर रोक रहेगी। बिहार सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।
बता दें 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को निरामिष दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय सरकार की ओर से लिया गया है। इसके मद्देनजर 2 अक्टूबर को संपूर्ण जिला क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रोक रहेगी। इसके अलावा 4 अक्टूबर को पशु दिवस होने की वजह से भी इस दिन बाजारों-होटल और रेस्टोरेंट में मांस-मछली नहीं बिकेगी।
