पटना में BSNL के नॉन एक्सक्यूटिव कर्मचारी सड़क पर उतरे, 5 सूत्री मांगों लो लेकर बनाई मानव श्रृंखला

पटना। राजधानी पटना में गुरुवार को BSNL के नॉन एक्सक्यूटिव कर्मचारियों ने मानव शृंखला बना कर सरकार के सामने अपनी मांगों को रखा। बता दे की BSNL नॉन एक्सक्यूटिव कर्मचारियों की यह शृंखला BSNL ऑफिस से लेकर अशोक सिनेमा होते हुए BSNL ऑफिस पहुंची। वही प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वो लोग दिल्ली कूच करेंगे। बता दे की BSNL में कार्यरत सभी नॉन एक्सक्यूटिव कर्मचारियों की मांग है कि सरकार BSNL को 4G और 5G सेवा उपलब्ध कराए। वही प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि अगर सरकार हमारे हक में फैसला नहीं करती तो 7 जुलाई को दिल्ली पहुंचेंगे और संसद भवन तक मार्च करेंगे। वही इससे पहले 14 जून को कर्मचारी राष्ट्रीय स्तर पर राज्यों में राजभवन मार्च करेंगे। वही उनका कहना हैं कर्मचारियों ने वेतन रिवाइज करने की मांग की है। साथ ही उनका कहना है कि 1 जनवरी 2017 से वेतन रिवाइज होना चाहिए। 4G और 5G का आवंटन होना। सरकार ने प्राइवेट कंपनियों को 2012 से ही 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन किया है। 2022 में 5G स्पेक्ट्रम का आवंटन भी प्राइवेट कंपनियों का किया गया है। लेकिन BSNL को अभी तक 4G भी मुहैया नहीं करवाया गया है। इसलिए इनकी मांग है कि 4G और 5G का आवंटन भी BSNL को जल्द किया जाए। प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले BSNL के कर्मचारी भी अपने उपभोक्ताओं को बेहतर संचार सेवाएं मुहैया करा सके और सरकार के राजस्व में वृद्धि हो सके। वही BSNL में कर्मचारियों के लिए साल 2008 में एक पदोन्नति नीति लागू की गयी थी। लेकिन इसका फायदा अब तक नहीं मिला।
