सीएम नीतीश का जनता दरबार शुरू, कई विभागों से जुडी लोगों की फरियाद को सुन रहे मुख्यमंत्री

पटना। आज सोमवार का दिन होने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार लगाया जा रहा है। आज गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े फरियादी अपनी शिकायत लेकर जनता दरबार में आ रहे हैं। सुबह 10.30 बजे से जनता दरबार कार्यक्रम शुरू हुआ जहाँ सीएम लोगों की फरियाद को सुन रहे है। सीएम का जनता दरबार मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में लगाया जाएगा। सीएम नीतीश आज कई विभागों से जुड़ी शिकायतों को सुनेंगे, जिसमें गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग शामिल है। फरियादियों की शिकायत सुनने के बाद सीएम नीतीश उसका ऑन द स्पॉट निवारण करेंगे। गौरतलब है कि महीने के हर सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार लगाया जाता है। जनता दरबार में पहुंचने के लिए पहले लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है। अधिकारीयों का कॉल जाने के बाद उन्हें एक तारीख दी जाती है जिस दिन सीएम नीतीश उनकी समस्या को सुनते हैं। बिहार के अलग-अलग राज्यों से लोग पटना अपनी फ़रियाद लेकर पहुंचते हैं।

About Post Author

You may have missed