प्रयागराज में स्क्रिप्टेड रूप में हुआ एनकाउंटर, कोई भी जेल जाएगा, तो क्या उसकी हत्या कर दी जाएगी : सीएम नीतीश

  • नीतीश बोले- यूपी में पुलिस सुरक्षा के दौरान हत्या होना बेहद दुखद, सरकार को इस पर काम करना चाहिए

पटना। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यूपी की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी जेल जाएगा, तो क्या उसकी हत्या कर देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठ कहा गया कि अपराधी प्रेसवाले बनकर आए थे। कौन आकर वहां खड़ा हो गया। पुलिस को देखना चाहिए था। पुलिस को उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए था। यूपी सरकार को राज्य में कानून व्यवस्था के बारे में सोचना चाहिए। न्यायालय न्याय प्रदान करने के लिए है, अपराधियों को मारना कभी समाधान नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा कि जेल से किसी को जांच के लिए ले जाने के दौरान हत्या कर देना दुखद है। हमारे यहां कोई जेल से कोर्ट या कहीं जाता है, तो पुलिस सुरक्षा में रहती है। वहां की सरकार को इस तरह की घटना पर सोचना चाहिए। अपराधियों को मार देंगे क्या। ये कोई तरीका है। कोर्ट अपराधियों की सजा पर फैसला करती है। लोगों को फांसी की सजा भी होती है, लेकिन इस तरह मार देना गलत है।

You may have missed