नीतीश राज में हुआ महिलाओं का सर्वांगीण विकास,मिला सम्मान-राजेश तिवारी

पटना।बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव राजेश तिवारी ने कहा की बिहार पहला राज्य है।जहां देश का पहला महिला कमांडो बटालियन गठित हुआ।जो हर चुनौतियों का सामना करने को तैयार है।बिहार को देश में सबसे अधिक महिला पुलिसकर्मियों वाले राज्य होने का गौरव हासिल है।राजेश तिवारी ने कहा कि हमारे नेता की सोच है जब तक लडकिया शिक्षित नही होगीं।तब तक समाज का विकास नही होगा। बाल कन्या विवाह रोकने के लिए प्रमुख पहल के रूप में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की है।इस योजना के अंतर्गत, राज्य सरकार एक बालिका के जन्म पर 5 हजार रुपये, 25 हजार इंटर स्कूल परीक्षा के पूरी होने के बाद और 50 हजार स्नातक डिग्री उत्तीर्ण करने पर प्रदान करती है।उससे प्रतिवर्ष 1 करोड़ 60 लाख छात्राओं को प्रतिवर्ष लाभ हो रहा है महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं के विकास के लिए निश्चित व्यवस्था बनाने का कार्य किया गया। प्राथमिक शिक्षक नियोजन में 50 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित कर उनका मान बढ़ाने का काम किया। पंचायती राज में महिलाओं के लिए आरक्षण,विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 500 रूपये की राशि दिया जा रहा है|
जदयू के प्रदेश सचिव राजेश तिवारी ने कहा महिला उद्यमियों को अब बिहार में नया उद्यम शुरू करने के लिए कुल 10 लाख रुपए तक की मदद मिलेगी। जमीन रजिस्ट्री में महिलाओं को 0.40% स्टाम्प ड्यूटी लगती है, जबकि पुरुषों को 6% स्टांप ड्यूटी लगती है। यानि प्रति 1 लाख रुपए में महिलाओं को 400 रुपए लगेंगे। महिला के विकास के मतलब पत्नी को मुख्यमंत्री बनाना बेटी को सांसद बनाना नही आज राज्य में न्याय के साथ विकास करने वाली सरकार है।
