बिहार के प्रभावहीन मुख्यमंत्री साबित हुए नीतीश कुमार : लोजपा (रा)

file photo

पटना। नीतीश कुमार 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार के प्रभावहीन मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। यह बात नीतीश शासनकाल के 15 वर्ष पूरा होने पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा और युवा लोजपा (रा.) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने अपने संयुक्त बयान में कहा है। उन्होंने कहा कि 15 वर्षो के शासनकाल में सीएम नीतीश ने बिहार को बदहाल और कंगाल बना दिया है। पिछली सरकारों की तुलना में अपराधिक घटनाएं 62 प्रतिशत बढ़ी है। बैंक डकैती, हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुआ है। इन वर्षों में नीतीश सरकार ने सूई की फैक्ट्री तक नहीं लगाया। नौजवानों को रोजगार देने में भी फिसड्डी साबित हुई।
नेताओं ने कहा कि बिहार आज भी विकास के मामले में देश में 17वें पायदान पर है। शिक्षा के क्षेत्र में 12वें, कृषि के क्षेत्र में 9वें और उद्योग के क्षेत्र में 22वें स्थान पर है। उक्त नेताओं ने आगे कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार के 15 वर्षो के शासनकाल के विफलताओं पर बोलते रहे हैं, लेकिन सीएम नीतीश पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रामप्रवेश यादव ने दी।

About Post Author

You may have missed