नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार कल, राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह दिन में 11:30 बजे

पटना।सीएम नीतीश कुमार के कैबिनेट का विस्तार कल होगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार कल राजभवन में दिन के 11:30 बजे शपथ ग्रहण का समय सुनिश्चित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मंत्रिमंडल विस्तार संबंधी सहमति प्रकट कर दी थी।कल 19 जनवरी को नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। मिली जानकारी के मुताबिक राजभवन में राजेंद्र मंडपम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

 

उल्लेखनीय है कि कल बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल तथा उपमुख्यमंत्री तारा किशोर प्रसाद दोनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे। बंद कमरे में बैठक हुई। जिसके बाद यह कयास लगने लगे कि मंत्रिमंडल विस्तार तथा विधान परिषद के मनोनयन कोटे वाले 12 सीटों पर भाजपा तथा जदयू के बीच सहमति बन गई।सूत्रों के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा उपमुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार के पास भाजपा कोटे से बनाए जाने वाले मंत्रियों के नामों की सूची लेकर पहुंचे थे।हालांकि इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई थी। मगर कल होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार ने एक तरह से इसे कंफर्म कर दिया। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व नीतीश सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई बार चर्चाओं ने जोर पकड़ा। मगर बार-बार सीएम नीतीश कुमार तथा जदयू के तरफ से यही कहा गया कि देरी भाजपा की तरफ से की जा रही है।कल अचानक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा उपमुख्यमंत्री दोनों सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे।इसके बाद राजनीतिक गलियारों में यह खबर फैल गई कि मंत्रिमंडल विस्तार तथा विधान परिषद की सीटों को लेकर भाजपा तथा जदयू के बीच आम सहमति बन चुकी है।

About Post Author

You may have missed