आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे सीएम नीतीश, बधाइयों का लगा तांता

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 72 साल के हो गए। देश भर से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। बधाई देने वालों में नीतीश कुमार की पार्टी के नेता कार्यकर्ता और बिहारी की राजनीति के बड़े नेता भी शामिल हैं। सीएम को उनके जन्मदिन पर जदयू अधयक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा ने बधाई दी है और उनके दीर्घायु होने की कामना की है। बीते 2 दशक से बिहार की सियासत यानी 17 सालों से सूबे की कमान संभाल रहे सीएम नीतीश कुमार आज 72 साल के हो गए हैं। बता दें उनका जन्म 1 मार्च 1951 को पटना जिले के बख्तियारपुर में हुआ था। मालूम हो वह केंद्रीय रेल और कृषि मंत्री भी रह चुके हैं। जेपी आंदोलन की उपज नीतीश कुमार पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम को उनके जन्मदिन पर जेडीयू अधयक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा ने बधाई दी है और उनके दीर्घायु होने की कामना की है। सीएम नीतीश को उनके जन्मदिन के मौके पर जेडीयू नेता और जल संसाधन मंत्री संजय झा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा की सुशासन और न्याय के साथ विकास के जरिये नये बिहार का निर्माण करने वाले यशस्वी व जनप्रिय मुख्यमंत्री, विकास पुरुष, हम सब के मार्गदर्शक श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।