मार्च के पहले दिन लोगों को महंगाई का बड़ा झटका, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े

- पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत हुई 1201 रुपए
पटना। मार्च के पहले दिन ही देश के निवासियों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। अब उनके घर के बजट में इजाफा होना तय हो गया है। अब मार्च महीने की शुरआत होने के साथ ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए। अब राजधानी पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपए का इजाफा हो गया है। होली से पहले इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए हैं। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए का इजाफा किया गया है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपये का मिलेगा। जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपये का हो गया। बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं।
बता दे की 6 जुलाई 2022 के बाद से ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर थे। 28 फरवरी को दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1769 रुपये की जगह अब 2119.5 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में 1870 रुपये थी, अब 2221.5 रुपये हो गई है। मुंबई में इसकी कीमत 1721 से बढ़कर अब 2071.50 रुपये हो गई है। चेन्नई में 1917 रुपये का मिलने वाला सिलेंडर अब 2268 रुपये में मिलेगा। इस नए कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही अब राजधानी पटना में अब घरेलू गैस की कीमत पटना 1201 रुपए की हो गई है।