बिहार : बांका में चाचा ने अपनी भतीजी का किया बलात्कार, सदमे में आए पिता की हृदयाघात से गई जान

बांका। बिहार के बांका से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जंहा एक नाबालिग बेटी से बलात्कार की घटना सामने आ रही हैं। नाबालिग बेटी से बलात्कार की घटना से सदमे में आए पिता की मौत हृदयाघात से हो गई। वह आरोपी की गिरफ्तारी और उसकी शिनाख्त के लिए पुलिस के साथ अमरपुर आए थे। यहीं उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही इस बीच बलात्कार की शिकार नाबालिग बच्ची को रजौन स्वास्थ्य केंद्र ने भागलपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है की बलात्कार की वारदात बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में हुई है। घर में नाबालिग बच्ची को अकेला देख उसके अपने चाचा ने बलात्कार किया। सदर SDPO डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी प्रह्लाद फरार है और पीड़िता को इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया है। वही ग्रामीणों का कहना है की पीड़िता का परिवार बेहद गरीब है। पिता परिवार के भरण-पोषण के लिए भागलपुर में रिक्शा चलाते हैं। वारदात के रोज भी वे भागलपुर में ही थे। पीड़िता की मां भी उस रोज कुछ काम से भागलपुर गई थीं। तभी नाबालिग के साथ बलात्कार कर आरोपी प्रह्लाद पासवान फरार हो गया। इस वारदात की सूचना पीड़िता की मां को आरोपी ने ही दी है।

वही बता दे की वारदात के बाद पीड़िता घटनास्थल पर बेहोश पड़ी थी। ग्रामीणों के सहयोग से पीड़िता की चाची उसे रजौन स्वास्थ्य केंद्र ले गईं। पीड़िता की नाजुक हालत देखकर स्वास्थ्य केंद्र ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया। इस बीच पिता को भी वारदात की जानकारी हो गई। वे अपने गांव पहुंचे। वही पुलिस उन्हें अपराधी की जानकारी के लिए अपने साथ लेकर अमरपुर गई थी। इस बीच उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें अमरपुर सदर अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत गयी।  वही पीड़िता की मां ने बताया कि बलात्कारी ने ही इस वारदात की जानकारी फोन पर दी। घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने वाली पीड़िता की चाची का कहना है कि वह घटनास्थल पर बेहोश पड़ी थी। होश में आने पर पीड़िता ने बताया कि उसके साथ प्रह्लाद ने गंदा काम किया है। सदर SDPO डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि यह पूरी तरह से बलात्कार का मामला है। फिलहाल अपराधी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उसी छपेमारी के दौरान पुलिस के साथ अपराधी की पहचान के लिए गए पीड़िता के पिता की मौत हृदयगति रुकने से हो गई।

 

About Post Author

You may have missed