समस्तीपुर में एक साथ दो प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के आकस्मिक निधन से प्रखंड में दौड़ी शोक की लहर

समस्तीपुर। जिले के खानपुर प्रखंड में एक साथ दो प्रतिभाशाली व्यक्तित्व की आकस्मिक निधन से लोग स्तब्ध हैं। इस दौरान दोनों नेता का एक दिन निधन होने से पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी और प्रखंड के सभी जागरूक लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिये उमर पड़े। मौके पर आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उन्हें अश्रुपूर्ण भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मालूम हो कि जिले के खानपुर प्रखंड के बछौली पंचायत के सरपंच सह प्रखर वक्ता गांधीवादी विचारक एवं प्रखंड में क्षेत्रों के विकास के चिंतक रामचंद्र महतो तथा जहांगीरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया, मुखिया संघ के अध्यक्ष व पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष सह जदयू नेता रामविलास महतो का एक ही दिन आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने दु:ख व्यक्त करते हुये कहा कि हमने अपना अभिभावक खो दिया । उन्होंने कहा कि ये दोनों लोग प्रखंड के चौमुखी विकास के लिये हमेशा चिंतित रहते थे और प्रखंड के विकास में इनका योगदान काफी सराहनीय योगदान रहा। उन्होंने कहा कि खानपुर के समाज ने अपना सच्चा सपूत खो दिया। इनका आकस्मिक निधन प्रखंड के लिये अपूरणीय क्षति है। उनकी कृति समाज कभी भूल नहीं सकेगा। मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में जदयू के जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी, जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर राय, उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, मुखिया मंजू देवी, सिनोद राम, प्रदीप कुमार महतो, पूर्व मुखिया रामनरेश राय, शिवनारायण राय, पूर्व उपप्रमुख पवनदेव प्रसाद सिंह, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार सिंह, राम नरेश सिंह, समाजसेवी अशोक कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, शिक्षक नेता लाल बाबू, तेजनारायण राय, विनोद कुमार सिंह, राजद के अध्यक्ष मो. कलाम खां, डॉ. इशहाक आदिल अन्य लोग पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिये।

You may have missed