February 22, 2026

खबरें फतुहा की : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो की मौत, सड़क जाम

बाइक की आटो से जबरदस्त टक्कर, महिला की मौत, सड़क जाम
फतुहा। रविवार देर शाम दनियावां-बिहटा सरमेरा पथ पर प्रखंड के सैदनपुर गांव के पास एक बाइक की आटो से जबरदस्त टक्कर हो गई। जहां इस घटना में बाइक सवार गंभीर रुप से जख्मी हो गया, वहीं आटो पर सवार महिला आटो से गिर पड़ी तथा हेड इंजरी होने से महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी बाइक सवार को गांव के निजी अस्पताल में इलाज करा पटना के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। मृत महिला मुनिया देवी पटना सिपारा की रहने वाली बताया गया है। महिला आॅटो से कहां जा रही थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। उधर जख्मी बाइक सवार औरनपुर निवासी डब्लू कुमार है जो बाइक से अपने ससुराल सैदनपुर गांव जा रहा था।

अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा जख्मी
फतुहा। रविवार की रात्रि फतुहा-दनियावां राजमार्ग के नयका रोड के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से एक बाइक सवार की जहां मौत हो गई, वहीं बाइक पर सवार दूसरा शख्स जख्मी हो गया। जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि मृतक सड़क पर गिरा पड़ा है तथा दूसरा जख्मी अवस्था में है। पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए तत्काल पटना भेज दिया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रात में ही पटना भेज दिया। मृतक की पहचान परसा बाजार थाना क्षेत्र के अच्छे चक निवासी शरीफ पासवान है। पुलिस के मुताबिक मृतक बाइक सवार परसा के ही एक शख्स के साथ नयका रोड होते हुए परसा बाजार लौट रहा था तभी यह हादसा हो गई। पुलिस के मुताबिक रात में ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई थी।

You may have missed