November 18, 2025

भोजपुर में बकरी को पत्ता खिलाने के विवाद पर पड़ोसी ने पति-पत्नी को जमकर पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

भोजपुर। बिहार के भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में शुक्रवार को बकरी को भगाने के विवाद को लेकर दंपती की पाटीदारों ने लाठी-डंडे से बेहरामी से पिटाई कर दी गई। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मियों में गड़हनी थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी अरुण कुमार एवं उनकी पत्नी चंदा देवी शामिल हैं। वहीं, अरुण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बकरी को दरवाजे पर बांधकर उसे हरा पत्ता खाने को दिया था। उसी दौरान पड़ोसी की बकरी वहां आई और उस पत्ते को खाने लगी। इसे देख उन्होंने पड़ोसी के बकरी को भगा दिया। इसके बाद पड़ोसी द्वारा उनके बकरी भगाए जाने को लेकर उनसे तू-तू मैं-मैं हुई। देखते ही देखते बात बहुत ही बढ़ गई। जिसके बाद उक्त पड़ोसी द्वारा दोनों पति-पत्नी की लाठी डंडे से जमकर घर में घुसकर पिटाई कर दी गई। जिससे दोनों जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। इस घटना स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की छानबीन में जुट गए है।

You may have missed