नीट पेपर लीक कांड:-सरगना संजीव मुखिया का खास एक लाख का इनामी राजकिशोर भी पकड़ा गया, जांच टीम की बड़ी कार्रवाई

पटना।नीट पेपर लीक घोटाले से लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।नीट पेपर लीक मामले में मुख्य सरगना संजीव मुखिया जहां पहले से गिरफ्तार है।वहीं इस मामले में दूसरे आरोपी तथा एक लाख के इनामी पेपर लीक मास्टरमाइंड राजकिशोर को भी पुलिस की विशेष जांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।विशेष जांच टीम के द्वारा उसे गिरफ्तार किए जाने की खबर है।गिरफ्तारी को लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।लेकिन सूत्रों के अनुसार कल राजधानी पटना के सिपारा इलाके से जांच टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जानकारी के मुताबिक किसी गुप्त स्थान पर रखकर उससे पूछताछ की जा रही है।उल्लेखनीय है कि नीट पेपर लीक घोटाले के जांच बिहार में आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा की जा रही है।वहीं दूसरी तरफ सीबीआई के द्वारा भी इस मामले की जांच की जा रही है।पिछले दिनों सीबीआई के द्वारा चार्जशीट समय पर दाखिल नहीं किए जाने की वजह से इस मामले में संजीव मुखिया को जमानत मिल गई। मगर बिहार पुलिस की भर्ती के प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर संजीव मुखिया अभी भी जेल में बंद है।ऐसे में संजीव मुखिया के करीबी राज किशोर की गिरफ्तारी जांच एजेंसी के लिए इस मामले में बड़ी सफलता साबित हो सकती है।ज्ञातव्य हो की बिहार पुलिस मुख्यालय ने परीक्षा पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया सहित तीन लोगों पर इनाम घोषित किया था।संजीव मुखिया के अलावा बिहार पुलिस मुख्यालय ने नालंदा जिले के सोहसराय के शुभम कुमार और अरवल के राजकिशोर कुमार के खिलाफ एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
