September 18, 2025

बिहार में शुरुआती रुझानों में एनडीए 32 सीटों पर आगे, 7 पर इंडिया की लीडिंग, पूर्णिया से पप्पू आगे

  • काराकाट में राजाराम सिंह कुशवाहा 844 वोट से आगे, पाटलिपुत्र से मीसा भारती भी आगे

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज सुबह से मतगणना हो रही है। देश की 545 लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन आगे चल रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि अगर यही ट्रेंड बन रहा तो एक बार फिर देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं अगर बात बिहार की की जाए तो बिहार की 40 लोकसभा सीटों की रुझान के अनुसार 30 से 32 सीटों पर एनडीए गठबंधन आगे चल रहा है वहीं 7 सीट पर इंडिया गठबंधन शुरूआती रुझान में आगे चल रही है वहीं पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में बेगूसराय से गिरिराज सिंह और पूर्णिया से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र से मीसा भारती भी आगे हैं। कटिहार से दुलाल चंद गोस्वामी आगे चल रहे हैं। वहीं बिहार के सबसे हॉट सीटों में से एक कहे जाने वाले काराकाट लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी आगे चल रहा है। पोस्टल बैलट की गिनती के अनुसार यहां माली के राजाराम सिंह कुशवाहा को 18221 वोट मिले हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को 17377 वोट के साथ वह दूसरे नंबर पर है जबकि एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा 13547 मतों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। औरंगाबाद से राजद कैंडिडेट अभय कुशवाहा आगे चल रहे हैं। औरंगाबाद से राजद कैंडिडेट अभय कुशवाहा आगे चल रहे हैं। वहीं, खगड़िया में परबत्ता और बेलदौर से अभी राजेश वर्मा आगे चल रहे हैं। पहले राउंड की गिनती जारी है। पटना साहिब में पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है। रविशंकर प्रसाद 4530 वोटों से आगे चल रहे हैं। अंशुल अभिजीत कुशवाहा को 3846 वोट मिले हैं। जबकि दुसरे चरण में में भाजपा कैंडिडेट पीछे चल रही है। बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में बेगूसराय से गिरिराज सिंह और पूर्णिया से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। काराकाट से पवन सिंह पीछे हैं। काउंटिंग की शुरुआत पोस्टल बैलट से हुई, इसके बाद EVM के वोटों की गिनती शुरू हुई। अगले कुछ घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो जाएगी। 2 बजे तक जश्न और मायूसी की तस्वीरें भी सामने होंगी। काउंटिंग को लेकर 40 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 7 चरणों तक चले चुनाव में कुल 497 कैंडिडेट मैदान में हैं। रिजल्ट से पहले ही पटना के अलग-अलग मंदिरों में बीजेपी कार्यकर्ता 400 पार के लिए हवन कर रहे हैं। मिठाई दुकानों में लड्‌डू तैयार किए जा रहे हैं। शिवहर, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, पाटलिपुत्र सीट के परिणाम पहले आएंगे। पटना साहिब, नवादा और गोपालगंज का रिजल्ट आखिरी में आ सकता है।

You may have missed