बिहार STF को मिली बड़ी सफलता : कुख्यात अपराधी नवीन झा बंगाल से गिरफ्तार, 5 भाइयों की हत्या का आरोप

मधुबनी। बिहार के मधुबनी से एक बड़ी खबर सामने आ रहा हैं। बिहार STF की टीम ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा से कुख्यात अपराधी नवीन झा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे की गुप्त सूचना के आधार पर STF की टीम ने जगाछा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अपराधी को धर दबोचा। वही इस दौरान STF और अपराधियों के बीच झड़प भी हुई है। वही गिरफ्तार कुख्यात पर 5 लोगों की हत्या का आरोप है। दरअसल बताते चले की 28 मार्च 2021 को मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में एक साथ 5 भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। 5 लोगों की हत्या करने के बाद कुख्यात नवीन झा फरार हो गया था। वही इसी बीच STF को गुप्त सूचना मिली कि वह पश्चिम बंगाल के हावड़ा में छिपा हुआ है।

वही प्राप्त सूचना के आधार पर STF की टीम हावड़ा पहुंची और छापेमारी कर नवीन झा को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर में होली के दिन 29 मार्च को अंधाधुंध गोलीबारी कर एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई थी। वही इस घटना को लेकर बिहार की सियासत खूब गरम हो गई थी। रावण सेना नाम से संगठन चलाने वाले 2 भाइयों प्रवीण झा और नवीन झा ने मछली मारने को लेकर हुए विवाद के बाद एक साथ 5 भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वही इस मामले में प्रवीण झा की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। अब STF की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के दूसरे आरोपी नवीन झा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

About Post Author

You may have missed