February 12, 2026

बिहटा में महिला अधिकारी की पिटाई पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, DM को नोटिस भेज एक सप्ताह में मांगा जबाब

पटना। राजधानी पटना में खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया के हमले का मामला गर्म हो गया है। बता दे की हमले के दौरान महिला अधिकारी के साथ मारपीट और घसीटने की घटना को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त है। वही राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव, DGP समेत पटना के DM और SSP को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। आयोग ने एक सप्ताह के भीतर नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है। दरअसल, सोमवार को पटना के बिहटा स्थित परेव में बालू की ओवरलोडिंग की जांच करने पहुंची खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया समेत अन्य लोगों ने हमला बोल दिया था। वही इस दौरान न सिर्फ जिला खनन पदाधिकारी के साथ मारपीट की गई, बल्कि महिला ऑफिसर को जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा गया। वही इस घटना को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव, DGP समेत पटना के DM और SSP को नोटिस भेजा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बिहार के इन अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। वही इसके साथ DGP आरएस भट्ट को इस मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने को कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिला अधिकारी की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद इसपर संज्ञान लिया है और बिहार सरकार से जवाब मांगा है।

You may have missed