पालीगंज में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

पटना। पालीगंज में आज स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में विवादों को हल करने को लेकर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर कईं विवादों को हल किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, पालीगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। वही इस मौके पर न्यायिक सदस्य रौशन कुमार छापोलिया, गैर न्यायिक सदस्य हृषिकेश, क्लर्क निशांत कुमार, दीपक कुमार, चंदन कांत चंद्रा, संतोष कुमार, पिऊन उपेंद्र शर्मा मौजूद रहे। वही इस आयोजित लोक अदालत में पंजाब नैशनल बैंक शाखा पालीगंज, महाबलीपुर, बिक्रम, दुलहीन बाजार, कोरैया, इमामगंज, मसौडा, सहित 195 वादों को 5473553 में समझौता किया गया। जिसमे 1337944 हुआ प्राप्त हुआ। भारतीय स्टेट बैंक शाखा पालीगंज सहित कुल 13 वादों का समझौता 366415 रुपए में किया गया। जिसमें प्राप्त राशि 141451 है। मध्य बिहार ग्रामीण बैंक शाखा पालीगंज सहित कुल 29 वादों का समझौता राशि 237100 है। जिसमे प्राप्त राशि 237100 है। इंडियन बैंक शाखा पालीगंज का 9 वादों का समझौता राशि 588000 है। वही प्राप्त राशि 36700 है। बी एस एन एल पालीगंज का कुल वाद 24 है जिसका समझौता राशि 46541 है। वही प्राप्त राशि 34486 है। क्रिमिनल केस 9 का आवेदक और अभियुक्त को उपस्थिति में समझौता किया गया।
