अनंत के पैतृक घर पर ललन सिंह का शक्ति प्रदर्शन, उमङा लोगों का जनसैलाब

पटना/ बाढ़। बिहार के हॉट सीट बने मुंगेर लोकसभा में आज जदयू ने भी जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। मुंगेर लोकसभा से ताल ठोंकने का ऐलान कर चुके मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पैतृक घर लदमा में ही चुनौती मिली है। जदयू की ओर से मुंगेर लोकसभा के प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लदमा में नरमुंड महासभा कर अनंत सिंह को खुली चुनौती दी है। इस महासभा के बैनर तले ललन सिंह ने अनंत सिंह को ललकारा है और लोकसभा चुनाव में दो-दो हाथ करने की खुली चुनौती दे डाली है।

बता दें कि इसके पूर्व 18 जनवरी को बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अथमलगोला से एक बड़ी रोड शो का आयोजन कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए ललन सिंह को चुनौती दी थी और आज ललन सिंह ने अनंत सिंह के पोल खोलने के लिए लदमा में नरमुंड महासभा का आयोजन किया है।

इस आयोजन में बाहुबली विधायक के परिवार व जानी दुश्मन विवेका पहलवान ने भी अपना समर्थन देते हुए अनंत सिंह के एक-एक कारनामों की पोल खोलने की बात कही है। इस आयोजन पर देश भर की निगाहें लगी हुई हैं। नरमुंड महासभा के कारण बाढ़ में घंटों जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। ललन सिंह ने भी वाहनों और लोगों भीड़ जुटाने में कोई कसर नहींं छोड़ी है। पूरे बाढ़ अनुमंडल में गाड़ियोंं का रेला लगा हुआ है।
इस आयोजन में पूरे मुंगेर लोकसभा से तकरीबन 10 से 12000 लोगों का जमावड़ा जितने का अनुमान है बाढ़ के स्थानीय नेता कर्मवीर सिंह भी इस महासभा में पूरे लाव लश्कर के साथ भाग ले रहे हैं। कर्मवीर सिंह की ओर से तकरीबन डेढ़ सौ गाड़ियों का काफिला लदमा पहुंचा है। कर्मवीर सिंह कहते हैं कि इस महासभा में तकरीबन 10 से 12000 लोग शामिल होंगे। वे कहते हैं की इस महासभा में पूरे मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से लोग पहुंच रहे हैं और अनंत सिंह के 1-1 कारनामों की यहां पर्दाफाश की जाएगी।

 

2 thoughts on “अनंत के पैतृक घर पर ललन सिंह का शक्ति प्रदर्शन, उमङा लोगों का जनसैलाब

  1. Pingback: pg slot
  2. Pingback: 918kiss

Comments are closed.

You may have missed