February 21, 2026

दहेज के लिए 25 वर्षीय विवाहित की हत्या : ससुराल वालों ने ज़हर पिलाकर उतरा मौत के घाट, मायके वालों ने पति समेत 9 लोगों पर FIR दर्ज

बिहारशरीफ। बिहार के बिहारशरीफ से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बता दे की भागन बीघा थाना क्षेत्र के पचासा गांव में बाइक और सोने की चेन नहीं देने पर पति और ससुराल वालों ने मिलकर महिला को जबरन जहर पिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वही इस मौत के बाद पति समेत घर के सभी सदस्य गांव छोड़कर फरार हो गए। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा है। वही मृतिका के भाई विपिन कुमार ने बताया कि उसकी बहन मांडवी कुमारी की शादी 2017 में चंदेश्वर यादव के पुत्र राजू यादव से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन इसके बाद पति द्वारा बाइक और सोने की चेन की मांग की जाने लगी। इसके लिए बार-बार उसे प्रताड़ित किया जाता था।

वही मृतिका के भाई ने बताया कि 2020 में भी दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था जिसके बाद से मांडवी कुमारी ससुराल लौट गई थी। लेकिन फिर भी उसके सा‍थ मारपीट की जाती थी। रविवार की देर रात उसने फोन कर मां को बताया था कि पति और ससुराल वालों ने मिलकर जबरन उसे जहर पिला दिया है। इसके बाद जब मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे तो कमरे में उसका शव पड़ा हुआ था। वहीं पति और ससुराल के अन्य सदस्य गांव छोड़कर फरार थे। वही थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मायके वालों की शिकायत के आधार पर जहर देकर हत्या के आरोप में मृतिका के पति समेत 9 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और आरोपियों गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

You may have missed