पटना में महिला की गला काटकर हत्या, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस

पटना। राजधानी पटना के परसा बाजार में एक महिला की मंगलवार की अहले सुबह गला काट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला का शव मंगलवार को एक पइन से बरामद किया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। और आगे की छानबीन शुरू कर दी है। परसा बाजार थाने के पुलिस का यह मानना है कि महिला की हत्या कहीं दूसरी जगह करके शव को वहां लाकर फेंक दिया गया है। काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि पटना के परसा बाजार थाना अंतर्गत महुली गांव के NH 83 के नजदीक पैन के पास मंगलवार को गांव के लोगों ने एक महिला का शव पड़ा हुआ देखा। महिला की शव देखते हैं पूरे गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय गांव के लोगों ने इसकी सूचना परसा बाजार थाने को दी। बताया जा रहा है की सूचना मिलते ही परसा बाजार थाने की प्रभारी रानी कुमारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि घरेलू विवाद के कारण महिला की हत्या करके किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा यहां लाकर फेंक दिया गया है। इस मामले को लेकर परसा बाजार थाना प्रभारी रानी कुमारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि महिला के साथ लूटपाट या गलत कर्म की कोई सूचना शव को देखने से प्रतीत नहीं होता है। उन्होंने बताया कि महिला अपने शरीर पर जेवर भी पहन रखी है। हाथ में चूड़ी भी है। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि महिला के साथ लूटपाट की घटना नहीं हुई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महिला आसपास के गांव की भी प्रतीत नहीं हो रही है। अगर ऐसा होता तो गांव के लोग उन्हें पहचान लेते हैं।

 

You may have missed