बाढ़ : दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता की फांसी लगाकर की हत्या, सभी फरार

बाढ़। पटना में एक और बेटी दहेज की बलिवेदी पर चढ़ा दी गई। बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत एनटीपीसी थाना क्षेत्र के दयालचक गांव में दहेज लोभियों ने बीते मंगलवार की रात विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही एनटीपीसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।
बताया जाता है कि 3 साल पूर्व लखीसराय के गुड्डी गांव की रहने वाली रिंकू देवी की शादी एनटीपीसी थाना क्षेत्र के दयालचक गांव में हुई थी। लड़की वालों ने अपने हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। उसके बावजूद ससुराल पक्ष से बराबर दहेज की मांग किया जा रहा था। जिसको देने में लड़की पक्ष सक्षम नहीं था। बीते मंगलवार की रात रिंकू देवी की ससुराल वालों ने फांसी लगाकर जान ले ली और शव को ठिकाने लगाने में लगे हुए थे। तभी इसकी जानकारी ग्रामीणों ने लड़की के भाई को दिया। बदहवाश मृतका का भाई उसके ससुराल पहुंचा तो पाया कि उसकी बहन की हत्या की गई है। इसके बाद घटना की जानकारी एनटीपीसी थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed