मधुबनी के युवा पत्रकार अविनाश झा की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश, मधुबनी में आज होगा विरोध प्रदर्शन
मधुबनी, बिहार। मधुबनी में युवा पत्रकार अविनाश झा की हत्या के बाद हर तरफ से आक्रोश देखा जा रहा है। मधुबनी में आज से लेकर विरोध प्रदर्शन भी होने वाला है। सोशल मीडिया के जरिए इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है। युवा पत्रकार अविनाश झा का शव शनिवार को बरामद किया गया था जो अधजली स्थिति में था। अविनाश झा पिछले कुछ दिनों से चल रहा था। अविनाश के भाई की तरफ से थाने में इसे लेकर एक कम्प्लेन दर्ज करायी गयी थी। अविनाश की हत्या के पीछे बड़े और ताकतवर लोगों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। बता दे कि अविनाश के भाई चंद्रशेखर ने 11 नवंबर को उसके गायब होने की एफआईआर दर्ज कराई थी। बेनीपट्टी के लोहिया चौक के पास से अविनाश 9 नवंबर को गायब हो गया था।

वही CCTV फुटेज में अविनाश को तकरीबन 10 बजे मोबाइल पर बात करते हुए और टहलते हुए देखा गया था लेकिन इसके बाद उसका कोई ठिकाना नहीं मिला। पुलिस ने बेनीपट्टी-पुपरी रोड से एक बोरे में बंधा हुआ अविनाश का शव बरामद किया इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बिहार में युवा पत्रकार की हत्या के इस घटना को लेकर पूरे देश में हलचल मची हुई है। बताया जा रहा हैं कि युवा पत्रकार बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश झा के निशाने पर मेडिकल माफिया था। वह बेनीपट्टी के फर्जी नर्सिंग होम्स के खिलाफ अभियान चला रहे थे। आरटीआई के जरिए उन्होंने इन फर्जी नर्सिंग होम को लेकर कई जानकारियां हासिल की थी और इससे जुड़ी रिपोर्ट भी प्रकाशित की थी, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।

