बेगूसराय में दिनदहाड़े मुखिया की हत्या से सनसनी, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिलें में बदमाशों ने दिनदहाड़े मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ मुखिया को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीँ घटना के बाद स्थानीय लोगो ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा है। मामला बेगूसराय के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां बेगूसराय प्रखंड के परना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र कुमार शर्मा पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मुखिया वीरेंद्र कुमार शर्मा को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुए वारदात से आक्रोशित लोगों ने नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल चौक पर शव बके साथ सड़क को जाम कर दिया है और हंगामा कर रहे हैं । घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। बताया जाता है कि परना पंचायत के मुखिया विरेद्र कुमार शर्मा दूसरी बार चुनाव जीतकर मुखिया बने थे हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि मुखिया की हत्या किसने और क्यों की है लेकिन सदर अस्पताल में मुखिया के समर्थकों के द्वारा चुनावी रंजिश में हत्या करने की बात कह रहे हैं। बताया जा रहा हैं की पंचायत के मुखिया वीरेंद्र कुमार शर्मा दूसरी बार चुनाव जीतकर मुखिया बने थे। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि मुखिया की हत्या किसने और क्यों की है? लेकिन सदर अस्पताल में मुखिया के समर्थकों ने चुनावी रंजिश में हत्या करने की बात कही है। बताया जाता है कि मुखिया अपने घर से बेगूसराय सदर ब्लॉक किसी काम से आ गए थे। मुखिया हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने शव के साथ शहर के ट्राफिक चौक के निकट एनएच 31 को जाम कर जमकर हंगामा किया।

About Post Author

You may have missed