पटना के गोलघर में पांच साल बाद फिर शुरू होगा मल्टीमीडिया लेजर शो, विभाग ने जारी किया टेंडर
पटना। ऐतिहासिक इमारत गोलघर में 5 साल बाद एक बार फिर से मल्टीमीडिया शो शुरू होगा। दर्शकों को लेजर लाइटिंग के जरिए बिहार की विरासत देखने को मिलेगी। इसके लिए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से पुरातत्व निदेशालय ने टेंडर जारी कर दिया है। गोलघर में दर्शकों को नई चीजें भी देखने को मिलेगी। परिसर में फाउंटेन का प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। उस फाउंटेन पर विशेष साउंड के साथ रंग-बिरंगी लाइटें दर्शकों को रोमांचित करेगी। लेजर शो में बिहार के इतिहास को बताया जाएगा। बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई जाएंगी। देर शाम तक दर्शक इसका आनंद ले सकेंगे। पुरातत्व व संग्रहालय निदेशालय के निदेशक राहुल कुमार ने बताया कि गोलघर में फाउंटेन पर पहली बार लेजर शो दिखाई जाएगी। इसके लिए ई-टिकट की सुविधा शुरू की गई है। दर्शक घर बैठे भी टिकट ले सकेंगे। इससे पहले भी गोलघर के अंदर लेजर शो होता था, लेकिन 2019 में तकनीकी खराबी के चलते इसे बंद कर दिया गया था। जिस कंपनी को टेंडर मिलेगा, अगले 5 साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेवारी भी उसी की होगी।पटना के ऐतिहासिक इमारत गोलघर में 5 साल बाद एक बार फिर से मल्टीमीडिया शो शुरू होगा। दर्शकों को लेजर लाइटिंग के जरिए बिहार की विरासत देखने को मिलेगी। इसके लिए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से पुरातत्व निदेशालय ने टेंडर जारी कर दिया है। गोलघर में दर्शकों को नई चीजें भी देखने को मिलेगी। परिसर में फाउंटेन का प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। उस फाउंटेन पर विशेष साउंड के साथ रंग-बिरंगी लाइटें दर्शकों को रोमांचित करेगी। लेजर शो में बिहार के इतिहास को बताया जाएगा। बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई जाएंगी। देर शाम तक दर्शक इसका आनंद ले सकेंगे। पुरातत्व व संग्रहालय निदेशालय के निदेशक राहुल कुमार ने बताया कि गोलघर में फाउंटेन पर पहली बार लेजर शो दिखाई जाएगी। इसके लिए ई-टिकट की सुविधा शुरू की गई है। दर्शक घर बैठे भी टिकट ले सकेंगे। इससे पहले भी गोलघर के अंदर लेजर शो होता था, लेकिन 2019 में तकनीकी खराबी के चलते इसे बंद कर दिया गया था। जिस कंपनी को टेंडर मिलेगा, अगले 5 साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेवारी भी उसी की होगी।


