दिल्ली से लौटकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब,रद्द किए गए सभी पूर्व घोषित कार्यक्रम

पटना।प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।प्राप्त खबरों के अनुसार दिल्ली के विधानसभा चुनाव में प्रचार कर पटना लौटे मुख्यमंत्री की तबीयत अचानक कुछ अस्वस्थ हो गई है।जिस कारण उनके मौजूदा कार्यक्रमों को रद्द किया गया है।मुख्यमंत्री के अस्वस्थ हो जाने के कारण उनका नालंदा यात्रा समेत कैबिनेट बैठक संबंधी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब से पटना लौटे हैं।उनकी तबीयत खराब हो गई है। जिसके कारण वे किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं और मुख्यमंत्री के सारे कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिए गए हैं। बुधवार को उन्हें नालंदा के एक कार्यक्रम में जाना था। लेकिन अस्वस्थ होने के कारण मुख्यमंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।इसी दौरान कैबिनेट की बैठक भी होनी थी। लेकिन मुख्यमंत्री के अस्वस्थ होने के कारण उसे भी टाला जा रहा है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री को मौसम के प्रभाव के कारण सर्दी जुकाम संबंधित शिकायतें हैं। संभवत सर्दी जुकाम से परेशान मुख्यमंत्री कुछ दिनों के लिए डॉक्टर की सलाह पर आराम में रह सकते हैं।

You may have missed