मोतिहारी-दिल्ली से बुलाकर लड़की के साथ युवकों ने किया गैंगरेप, फिर फेंक दिया सड़क पर

पूर्वी चम्पारण/मोतिहारी। प्रदेश के मोतिहारी जिला से एक बड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्राप्त खबरों के अनुसार जिला के मठिया मोहल्ला में बुधवार रात दिल्ली की युवती को बीयर पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में हाई वे पर फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि दरिंदों ने पहले युवती को अपने प्रभाव में लेकर दिल्ली से बुलाया। यहां आने पर उसे मठिया मोहल्ला स्थित एक आवास में रखा गया। रात में अभय व मनीष नामक युवक ने अन्य मित्रों के साथ उक्त मकान में पहुंचे। खुद शराब पी और युवती को भी जबरन बीयर पिलाया। युवती को नशा आने लगा तो उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपित पीडि़ता को छतौनी के पास एनएच पर ले जाकर फेंक दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मुकेशचंद्र कुंवर वहां पहुंचे। इसके बाद युवती को अस्पताल पहुंचाया। युवती ने जख्मी अवस्था में अभय व मनीष के अलावा उसके साथियों का नाम बताया। पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस टीम ने उक्त मकान में छापेमारी की, जहां घटना हुई। यह मकान किसी संजय कुमार का बताया जा रहा है। वह फरार है। घर के कमरे से युवती के फटे कपड़े और अन्य सामान मिले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उससे मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई जारी है।

You may have missed