बेगूसराय में प्रेमी के साथ पकड़ी गई पांच बच्चों की मां, लोगों ने पीटा, जबरन कराई शादी

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में पांच बच्चों की मां को एक बच्चे के पिता के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद लोगों ने पहले प्रेमी की पिटाई की, फिर दोनों की जबरन शादी करा दी। मामला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने पकड़े गए व्यक्ति को लोगों ने पीटकर चोटिल कर दिया है। चोटिल हालत में प्रेमी युवक एक महिला की मांग में लगातार सिंदूर डालकर शादी कर रहा है। घटना मुफस्सिल थाना के गांधी ग्राम सूजा की है। लोगों ने बताया कि महिला का उस व्यक्ति से प्रेम प्रसंग का मामला भी चल रहा था। जिसको लेकर पहले भी पंचायती हुई थी। जिसके बाद युवक ने कुछ दबंगों को साथ लाकर ग्रामीणों को धमकाया भी था। हालांकि उसके बाद दोनों को नहीं मिलने की बात करते हुए मामला को खत्म किया गया था। वहीं, एक बाद फिर से भूसा के ढ़ेर में आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने युवक को पीटकर उसका सिर फोड़ दिया है। वहीं, जबरन शादी कराने के बाद व्यक्ति अपने साथ महिला को रखने के लिए तैयार है। जिसको लेकर महिला का कहना है कि वो अपने सभी बच्चों को अपने साथ रखेगी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला गांव के ही पप्पू महतो की पत्नी नीलम देवी है, जो पांच बच्चों की मां है। महिला का इसी गांव में घर बनाकर रह रहे डाटा इंट्री ऑपरेटर विकास कुमार के साथ एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। तीन माह पहले भी लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। उस समय पंचायत कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया कि अब दोनों नहीं मिलेंगे लेकिन मंगलवार को एक बार फिर गांव के बाहर लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और दोनों को पकड़ कर पहले पिटाई कर दिया। उसके बाद अपशिष्ट प्रबंधन भवन में बंद कर दिया। बाद में गांव वालों ने दोनों को शादी करा दिया। महिला अब अपने बच्चों के साथ नए पति के साथ ही रहना पसंद करती है। डाटा इंट्री ऑपरेटर विकास ने बताया कि वह साहेबपुर कमाल में डाटा ऑपरेटर है और एक बच्चे का पिता है। गांव वालों ने जबरन शादी कराई है, लेकिन वह प्रेमिका से पत्नी बनी महिला के साथ-साथ पहली पत्नी को भी रखेगा। इस मामले में महिला नीलम देवी का कहना है कि शादी हो गई है लेकिन उसके पांच बच्चे हैं। अपने बच्चों को वो अपने साथ रखेगी। वहीं, इसकी जानकारी मिलने के आड़ मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को स्थानीय थाना ले गई है। जहां दोनों के परिवार से बातचीत करने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
