October 24, 2026

धनबाद में मां-पिता व दो बेटों की हत्या, तीन के पेट में चाकू के निशान व एक का गला कटा मिला

सेंट्रल डेस्क । धनबाद जिले के धनसर थाना क्षेत्र के गांधी रोड में एक ही घर से पुलिस ने सोमवार की सुबह चार शव बरामद किए गए। घर के अंदर मिक्चर फैक्ट्री में काम करने वाले वीरेंद्र कुमार (48), उनकी पत्नी मीना देवी (45), बड़े पुत्र राहुल कुमार (18) व छोटे पुत्र रोहित कुमार (9) के शव पड़े थे।

चारों शव बंद घर के अंदर पड़े थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और चारों शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है पुलिस को आशंका है कि राहुल कुमार ने ही अपने माता, पिता और छोटे भाई की हत्या कर दी है। तीनों के पेट में चाकू से हमले के निशान मिले हैं,जबकि राहुल का गला कटा हुआ है। माना जा रहा है कि घरेलू कलह में यह घटना घटी है। दरअसल वीरेंद्र राहुल के सौतेले पिता थे। इसलिए परिवार में लंबे समय से किचकिच हो रही थी। एक साथ चार शवों की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है।

You may have missed