November 16, 2025

किसान आंदोलन को 100 से ज्यादा देशों ने सही माना : हन्नान मोल्ला

पटना। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य कमिटी की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में अरुण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य हन्नान मोल्ला ने कहा कि आज किसान घाटे में है। किसान मजबूत होगा तो सरकार मजबूत होगी। किसान आंदोलन को भारी समर्थन मिला है। एक सौ से ज्यादा देशों ने आंदोलन को सही माना है। साढ़े 8 महीने से चल रहे इस आंदोलन में 6 सौ से ज्यादा लोग शहीद हो गए। ऐसा आंदोलन दुनिया में कभी नहीं हुआ था। हमें इसे समर्थन देना है।
वहीं बिहार राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि यह वर्ष पार्टी सम्मेलन का वर्ष है। शाखा कमिटियों से राज्य सम्मेलन तक हमें करना है। साथ ही जनवादी अधिकारों की हिफाजत के साथ साथ जनता की तात्कालिक सवालों पर संघर्ष में जाना है।
बैठक में ललन चौधरी, सर्वोदय शर्मा, विनोद कुमार, विधायक अजय कुमार, राजेंद्र सिंह, गणेश शंकर सिंह, रामपरी, प्रभुराज नारायण राव, श्याम भारती, अहमद अली, मनोज कुमार चंद्रवंशी, यूके शुक्ला, दीपक भट्टाचार्य, दिगम्बर ठाकुर, विनीताभ, सुधीर कुमार आदि ने भाग लिया।

You may have missed