January 24, 2026

पटना में 5 साल की बच्ची से छेड़खानी, मां ने मकान मालिक पर लगाया गंदी हरकत का आरोप

पटना। राजधानी पटना से सटे सबलपुर में एक 5 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने अपने मकान मालिक के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामला नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर पंचायत का है। पीड़ित परिवार नालंदा के नूरसराय का रहने वाला है। महिला ने 75 साल के मकान मालिक पर बेटी से छेड़ाखानी का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने चंदर सिंह के मकान पर पहुंची लेकिन तब तक वो फरार हो चुका था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को रेड के बाद पकड़ लिया। पीड़ित का परिवार तीन महीने से किराए के मकान में रह रही है। घटना के बाद से ग्रामीणों के भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल पुलिस पीड़िता, और उसके परिवार को रात में ही थाने ले गई और मामले के छानबीन में लग गई। घटना की जानकारी के बाद फतुहा डीएसपी 1 निखिल कुमार भी मौके पर पहुंचे। मामले में नदी थाना के थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि एक पांच वर्षीय छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। जिसमे किराए के मकान में रह रही छात्रा की मां ने अपने मकान मालिक चन्दर सिंह के ऊपर अपनी बच्ची के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की मां ने कहा कि जब वो घर लौटी तो देखा कि चंदर सिंह बेड पर उसकी बेटी के साथ गलत हरकत कर रहा था। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी का कहना है कि तीन महीने का किराया बकाया था, मांगने पर ऐसा आरोप लगाया गया है। जांच के बाद ही सही जानकारी सामने आ पाएगी।

You may have missed