December 7, 2025

समस्तीपुर में सामने आया मॉब लिंचिंग का मामला, युवक को भीड़ ने पीटा, हुई मौत

समस्तीपुर, बिहार। समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पुरवारी पुरुषोत्तमपुर गांव में पेड़ से बांधकर एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र गाड़ा गांव निवासी स्व। रतन पासवान के पुत्र महेन्द्र पासवान (45 वर्ष) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, मॉब लिंचिंग की यह घटना समस्तीपुर के रोसरा अनुमंडल क्षेत्र की है। यहां उग्र भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला है। मामला विभूतिपुर थाना इलाके का है। चोरी के आरोप में एक शख्स को पेड़ से बांध दिया गया। इसे बाद बेरहमी से पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बेगुसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गाड़ा गांव निवासी महेन्द्र पासवान के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि मृतक बाइक से अपने घर से कुछ दोस्तों से मिलने के लिए विभूतिपुर के पतैलिया गांवव मे आया था। वहां से अपने मित्रों के साथ छट्ठी में शामिल होने के लिए सीमावर्ती सोहिलवारा गया था। वहां उन्‍होंने अपने दोस्‍तों के साथ खूब जश्न मनाया और उन्‍हें छोड़कर वहां से अपने घर को चल पड़े। रात काफी हो जाने के कारण महेंद्र पासवान रास्ता भटक कर पुरवारी पुरुषोत्तमपुर गांव पहुंच गए थे। उन्‍हें नशे की हालत में देख ग्रामीणों ने चोर समझ कर उनकी लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर डाली। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

वही पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लाठी-डंडा से मारपीट कर हत्या का प्रतीत होता है। मृतक के स्वजनों के बयान की प्रतीक्षा की जा रही है। बयान आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed