February 16, 2026

बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज, केयरटेकर गिरफ्तार, अब अनंत की बारी

पटना/बाढ। मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी अब किसी भी वक्त हो सकती है। पटना पुलिस ने अनंत सिंह को दबोचने के लिए तैयारी आरंभ कर दी है, क्योंकि पटना पुलिस अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर वारंट लेने के लिए कोर्ट पहुंच चुकी है। बता दें कि शुक्रवार को ग्रामीण एसपी कांतेय मिश्र, एएसपी लिपि सिंह और पटना एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में सघन छापेमारी किया था। घंटों चले छापेमारी अभियान के दौरान पटना पुलिस ने एक एके-47 राइफल, 2 हैंड ग्रेनेड और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया था साथ ही विधायक के आवास का देखभाल करने वाले केयरटेकर को हिरासत में लिया था। कड़ी पूछताछ के बाद केयरटेकर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाढ़ एएसपी लिपि सिंह को इस मामले का आईओ बनाया गया है।

एके-47 की बरामदगी को लेकर पटना पुलिस ने अनंत सिंह पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी वारंट लेने के लिए कोर्ट पहुंच चुकी है। इससे इस बात को बल मिल रहा है कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी किसी भी वक्त अब हो सकती है। वहीं इतने बड़े पैमाने पर मौत का सामान मिलने के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है।

You may have missed