बाहुबली विधायक अनंत सिंह बिहार पुलिस के कस्टडी में, पटना लाने की तैयारी

पटना। बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर करने के बाद बिहार पुलिस उन्हें पटना लाने की तैयारी में है। कोर्ट के ऑर्डर के साथ ही अनंत सिंह के मामले में दिल्ली पुलिस का रोल खत्म हो गया है। अनंत सिंह को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बाढ़ की एएसपी और केस की आईओ लिपि सिंह पुलिस बल के साथ दिल्ली में मौजूद है। खबर मिल रही है कि सोमवार को दोपहर 2 बजे विधायक आनंद सिंह को बाढ़ कोर्ट में पेेश किया जाएगा।
बता दें साकेत कोर्ट में आज हुई सुनवाई के दौरान बिहार पुलिस ने अनंत सिंह की चार दिनों की रिमांड मांगी। बिहार पुलिस के वकील ने कोर्ट में कहा कि अनंत सिंह को पटना ले जाने के लिए फ्लाइट का टिकट नहीं मिल पा रहा है। लिहाजा अनंत सिंह को चार दिनों तक बिहार पुलिस की रिमांड में दिया जाये। इसके बाद उन्हें बाढ़ कोर्ट में पेश कर दिया जायेगा। लेकिन साकेत कोर्ट ने बिहार पुलिस की दलील को खारिज करते हुए अनंत सिंह को 48 घंटे के भीतर बाढ़ कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया।
फ्लाइट से पटना आएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह: अनंत सिंह को फ्लाइट से पटना लाने की तैयारी है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस अनंत सिंह को सीआईएसएफ के हवाले कर देगी। सीआईएसएफ ये तय करेगी कि अनंत सिंह सकुशल फ्लाइट से दिल्ली से पटना पहुंच जाये। पटना में उन्हें सीआईएसएफ के जवान बिहार पुलिस के हवाले करेंगे।
हालांकि अनंत सिंह के वकील का कहना है कि अगर उन्हें ये लगता है कि अनंत सिंह को दिल्ली में कोई खतरा है तो वे दिल्ली के डीसीपी से संपर्क साध सकते हैं।

About Post Author

You may have missed