पटना सिटी : गुमशुदा युवक की 1 महीने बाद भी कोई सुराग नहीं, परिजनों व स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग किया जाम

पटना। बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है, जहां आशोक राजपथ पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन की सूचना मिल रही है। दरअसल, आलमगंज थाना क्षेत्र के त्रिपोलिया मोहल्ले से बीते 22 अक्टूबर से लापता अभिषेक राज का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वही शख्स की सकुशल बरामदगी नहीं होने से नाराज परिजनों व स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा मचाया।
लापता युवक की रिहाई की मांग को लेकर हंगामा
वही इस घटना से आक्रोशित अभिषेक के परिजनों व स्थानीय लोगों ने त्रिपोलिया के पास सड़क पर आगजनी कर मुख्य सड़क अशोक राजपथ को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गई। वही सड़क जाम हंगामा की सूचना मिलते ही विभिन्न थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क पर परिचालन सामान्य कराया।
एक महीने से नहीं मिला सुराग
मिली जानकारी के अनुसार, त्रिपोलिया निवासी मनोज कुमार का पुत्र अभिषेक राज बीते 22 अक्टूबर को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने अगमकुआं थानाक्षेत्र के कुम्हरार गया था। उसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा है। वही इस घटना के एक माह बीत जाने के बाद भी अब तक अभिषेक का कोई भी पता नहीं चल सका है। वही इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर अभिषेक के पिता मनोज कुमार ने अभिषेक की गर्लफ्रेंड के पिता व एक अन्य युवक पर अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वही पूरे मामले पर पूछे जाने पर मौके पर मौजूद आलमगंज थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने भी अभिषेक के अपहरण की आशंका जताते हुए मामले में दो लोगों की पहचान कर लिए जाने की बात दोहराई है। थानाध्यक्ष ने जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भी भरोसा दिलाया है।

About Post Author

You may have missed