February 13, 2026

गया में पेट्रोल पंप से मारपीट कर बदमाशों ने लुटे 50 हज़ार रुपये, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

गया। बिहार के गया जिलें के अतरी थाना क्षेत्र के सेवतर में पेट्रोल पंप के नोजल मैन को बदमाश ने मारपीट कर 5000 रुपए लूट लिए। इस वारदात को बदमाशों ने इसलिए अंजाम दिया क्योंकि नोजल मैन ने उधार में पेट्रोल देने से मना कर दिया था। बदमाशों की गुंडागर्दी पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। मामले पर थानेदार दिवाकर विश्वकर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। वही पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात में साफ दिख रहा है कि दो लड़के पेट्रोल पंप के नोजल मैन का काम कर रहे लड़के को लगातार मारे जा रहे हैं। यही उनके साथ रहे रुपए भी उसे छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों के इस हरकत को देख नोजल मैन वहां से धीरे से हट जाता है। अचरज की बात है कि घटना के वक्त दो और युवक चुपचाप तमाशबीन बन वारदात को देखने में मशरूफ हैं पर नोजल मैन को बचाने के लिए वह आगे नहीं बढ़ रहे हैं।

घटना के संबध में मोहड़ा प्रखंड स्थित सेवतर में कुमार किसान सेवा केंद्र पेट्रेाल पंप के मालिक शंकर कुमार ने बताया कि सरेशाम छोटू यादव अपने एक साथी के साथ उधार में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर आऐ थे। पेट्रोल पंप पर नोजल मैन का काम कर रहे हिमांशु कुमार ने उधार देने से उन्हें मना कर दिया। इस पर दोनों लड़के आपा खो बैठे और हिमांशु की पिटाई करने लगे। यही नहीं हिमांशु के हाथ में रहे पांच हजार रुपए भी लूट लिए। इधर इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

You may have missed