बांका में शिक्षक ने 7वीं कक्षा की छात्रा से की गंदी हरकत; पीड़ित ने कहा- शरीर पर हाथ रखकर किया गलत काम

बांका। बिहार के बांका से एक बड़ी खबर आ रही हैं। बता दे की बांका प्रखंड के एक सरकारी स्कूल में पदस्थापित शिक्षक अश्विनी कुमार ने एक 7वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। वही पीड़ित छात्रा की शिकायत पर स्थानीय ग्रामीण उग्र होकर शनिवार को विद्यालय पहुंच गए। वही इसके बाद आरोपित शिक्षक की जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस बात पर छात्रा ने बताया कि पिछले कई दिनों से उक्त शिक्षक अकेले में बुलाते थे और गलत नजर से देखते थे। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मध्याह्न भोजन के बाद शिक्षक अश्विनी कुमार केला लेकर आए और चेहरे के आगे रख अश्लील टिप्पणी करने लगे। वही शरीर पर हाथ रखकर गलत हरकत किया। इसकी शिकायत विद्यालय प्रभारी से करने के साथ घर में स्वजनों से की। छात्रा की शिकायत पर अगले दिन जैसे शिक्षक विद्यालय पहुंचे कि ग्रामीण टूट पड़े। किसी तरह बीच-बचाव कर विद्यालय के एक कमरे में बंद किया। वही इस सूचना पर प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन, पंचायत की मुखिया और थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और आरोपित शिक्षक को हिरासत में लिया। वही विद्यालय प्रभारी तिलोत्मा कुमारी ने बताया कि इस घटना में छात्रा द्वारा पहले शिकायत नहीं की गई थी। पर शुक्रवार को छात्रा की मां द्वारा घटना की जानकारी दी गई। वही विद्यालय प्रभारी ने बताया की एक माह पहले भी शिक्षक अश्विनी पर इस तरह का आरोप लग चुका है। वही BEO आमोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होते ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। जबकि प्रमुख सुमन कुमार सुमन ने दोषी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
पहले भी इसी स्कूल में हो चुकी है छेड़खानी
वही थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि आरोपित शिक्षक अश्विनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वही बताया जा रहा है की करीब 3 वर्ष पूर्व इसी विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा 9वी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिक्षक अश्विनी का चरित्र पूर्व से संदिग्ध है। जिस कारण करीब 3 वर्ष पूर्व मुंगेर जिले के बदमाशों ने गोलीबारी की थी। जिसमें वे बाल-बाल बचे थे।

About Post Author

You may have missed