जमुई में शौच करने गई लड़की से नाबालिक ने किया दुष्कर्म, अर्धनग्न छोड़कर भागा, आरोपी गिरफ्तार
जमुई। बिहार के जमुई जिले के एक गांव से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के एक लड़के ने दुष्कर्म किया और फिर उसे अर्धनग्न कर छोड़ दिया। दुष्कर्म को अंजाम देने वाला आरोपित भी नाबालिग है। घटना बीते गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। पीड़िता की मां ने एक नाबालिग को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अर्धनग्न अवस्था में छोड़ कर आरोपित फरार
थाने में दर्ज प्रथिमिकी में कहा गया है कि 5 अक्टूबर को रात 11 बजे जब मेरी बेटी शौच के लिए घर से बाहर निकली तो पहले से घात लगाए बैठे ने उसे पकड़ लिया। वह उसे पास के सरकारी विद्यालय में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और अर्धनग्न अवस्था में छोड़ कर फरार हो गया। लड़की सारा दिन स्कूल के समीप झाड़ी में छिपी रही। लड़की जब घर नहीं आई तो स्वजन खोजबीन करने लगे। तब अगले दिन 6 अक्टूबर को शाम को अंधेरा होने पर लड़की घर आई और आपबीती अपने स्वजन को बताई। चकाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित नाबालिग को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग लड़की को मेडिकल के लिए जमुई भेज दिया है।


